हवा कैसे चलती है | हवा कहां से आती है - जानिए साइंटिफिक रीजन in Hindi 2023

 हवा कैसे चलती है

हम जानते हैं कि ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प और धूल के कणों का मिश्रण ही हवा है। हम देखते हैं कि हवा कभी स्थिर रहती है, तो कभी बहने लगती है। हम यह भी अनुभव करते हैं कि हवा कभी तेजी से चलती है तो कभी धीरे-धीरे। जब पृथ्वी का कोई स्थान सूर्य के तापमान से गर्म होने लगता है तो उस स्थान की वायु भी गर्म होने लगती है। तापमान बढ़ने के कारण उस स्थान की वायु फैलती है जिससे उसका घनत्व कम हो जाता है अर्थात गर्म हवा हल्की हो जाती है। हल्की होने के कारण हवा वायुमंडल में ऊपर उठने लगती है। परिणाम यह होता है कि उस क्षेत्र में वायु का दबाव कम हो जाता है। वायु के उस दबाव को संतुलित करने के लिए अधिक दबाव वाले ठंडे स्थानों से भरी हवा इस स्थान की ओर बहने लगती है इसी को हम हवा का चलना या बहना कहते हैं।


हवा कहां से आती है
हवा कैसे चलती है?





समुंद्र के आसपास के स्थानों में दिन के समय सूर्य की गर्मी से जमीन गर्म हो जाता है और वायु हल्की होकर वायुमंडल में ऊपर उठने लगती है इस वायु का स्थान ग्रहण करने के लिए समुद्र से पानी की सतह से ठंडी हवा जमीन की ओर बहने लगती है। रात के समय ठीक इसका उल्टा होता है अर्थात समुद्र के पानी की अपेक्षा जमीन ठंडी हो जाती है हवाएं जमीन से समुद्र की ओर चलने लगती है। भूमध्य रेखा के पास अधिक गर्मी होने के कारण गर्म हवा ऊपर उठती रहती है। यह गर्म हवाएं उत्तर और दक्षिण की ओर बहती रहती है।


Hawa kaise chalti hai
हवा कहां से आती है?




हवाओं की गति पर पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, जिस कारण पछुआ हवा पैदा हो जाती है। पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने के कारण ही उत्तरी गोलार्ध में हवाएं दाई ओर, और दक्षिणी गोलार्ध में बाई ओर विचलित हो जाती है। वायु के बहने की दिशा पहाड़ों की उपस्थिति से भी प्रभावित होती है। पहाड़ों हवा की गति में अवरोध पैदा करते हैं जिससे उसकी दिशा में परिवर्तन आ जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

How to Upload Image URL in Student Nives | Alamfactz